उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना बीटा-दो क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले अनमोल माथुर (32) ने अपने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। माथुर एक कंपनी में कार्यकारी प्रबंधक के पद पर थे।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी थे। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने दो दिन पूर्व आत्महत्या की है। आज जब उनके घर से बदबू आने लगी तब लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने बताया कि विधि विज्ञान की टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mdDDGL