-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में बीते सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक कई जिलों में बरसात जारी रहेगी। हालांकि पिछले 24 घंटों में दैवीय आपदा की वजह से पांच लोगों की मौत हुई हैं।

वहीं राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बरसात होने से जलभराव हो गया। जिससे लोगों के आवागमन में काफी दिक्कतें हुई। लखनऊ नगर निगम कंट्रोल रूम में करीब 60 से ज्यादा इलाकों से पानी भरने की निकासी के लिए लोगों ने सूचनाएं दर्ज कराई है। लखनऊ की सड़कों पर बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से वीवीआईपी इलाकों में पानी भर गया।

हजरत गंज के सिविल हॉस्पिटल के सामने जल भराव हो गया। वहीं विभूति खंड कोतवाली में पानी भरने से पुलिसकर्मियों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। विराट खंड में जलभराव होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिससे घर में रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गोमती नगर के विभव खंड में जलभराव होने से पूरा रास्ता बंद हो गया है। नगर निगम की टीमें जल निकासी के लिए सुबह से ही लगी हुई।

लखनऊ
लखनऊ की विभूतिखंड कोतवाली में भरा पानी।

इन जिलों में आज होंगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि,यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी गई है। जिसमें प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, भदोही, चंदौली, वाराणसी, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार को अगले 2 से 3 घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

लखनऊ
लखनऊ के विराट खंड में जलभराव की वजह से सड़क पर आवागमन बन्द हो गया है।

प्रदेश के 4 जनपदों में दैवीय आपदा से 5 की मौत
राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के 4 जनपद में दैवीय आपदा से 5 की मौत हो गई है। राहत आयुक्त ने बताया कि जौनपुर, रायबरेली, आजमगढ़ में एक-एक जनहानि हुई है। वही अमेठी में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के एक जनपद आजमगढ़ में बाढ़ की वजह से 4 गांव प्रभावित हुए हैं। जहां पर राहत बचाव का कार्य जारी है राहत आयुक्त ने कहा दैवीय आपदा से हुई मौत के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार सभी जिले के डीएम ने दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश की वजह से कई वीआईपी इलाकों में पानी भर गया है। विभूतिखंड इलाका में जलभराव के बीच निकलती कार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RQLtIt