चंडीगढ़, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के डेरा बस्सी शहर में एक निर्माणाधीन मकान के ढहने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लापता बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है।
बचाव दल ने तीन शव बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इमारत की कंक्रीट की छत ढहने से यह हादसा हुआ।
स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3i02xWO