-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर बदमाश को ले जाते समय हादसे का शिकार हो गई। कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के बाद एक और गैंगस्टर की यूपी पुलिस की हिरासत में मौत हो गई। उसे मुंबई से गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश के रास्ते लखनऊ ले जाया जा रहा था। रविवार देर रात ब्यावरा-गुना एबी रोड के टोल के पास सड़क हादसे में बदमाश घायल हो गया था। हादसे में उसका एक साथी और 3 पुलिसकर्मी भी घायल बताए गए हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बदमाश की 6 साल से तलाश थी

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट में 6 साल से फिरोज फरार चल रहा था। वह मुंबई में छिपकर रहने लगा था। यूपी पुलिस ने रविवार को फिरोज को मुंबई से गिरफ्तार किया। उसके बाद उसे कार से ही लखनऊ ले जाया जा रहा था। अभी टीम ब्यावरा-गुना एबी रोड के टोल के पास पहुंची थी तभी एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों और आरोपियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिरोज की मौत होना बताया गया है। उसके साथ आरोपी और उसका साढ़ू अफजल और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।

भोपाल भेजा गया शव

फिरोज के शव को ब्यावरा अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा गया है। हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद मुख्य आरोपी फिरोज को मृत घोषित कर दिया था।

वर्ष 2014 से फरार चल रहा था

आरोपी फिरोज 2014 से फरार चल रहा था। उस पर गैंगस्टर एक्ट की धारा में केस दर्ज था। साल 2014 से ही वह लखनऊ से फरार था, तभी से मुंबई में रहने लगा था। पुलिस ने उसके साढ़ू अफजल के खिलाफ भी इसी धारा में केस दर्ज किया था। अफजल को पकड़ने के बाद ही फिरोज के मुंबई में रहने का ठिकाना पुलिस को चल सका था। उसी की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा था। अफजल घायल बताया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हादसा ब्यावरा-गुना एबी रोड के टोल के पास होना बताया गया है। सुबह गाड़ियों को रास्ते से हटाया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34jYn7J