-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां बंथरा थाना क्षेत्र के बेती गांव स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पुजारी की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह परिवार वालों को घर का सामान बिखरा मिला तो अनहोनी की आशंका हुई। इसी बीच महिला मृत मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कितना सामान लूटा गया, इसकी जांच चल रही है।

मंदिर में ही बने कमरे में रहता है पुजारी का परिवार
बंथरा बेती गांव में एक नागेश्वर नाथ मंदिर है। जहां पर दीप नारायण त्रिवेदी पूजा पाठ करते हैं। मंदिर में ही पुजारी के परिवार के रहने की व्यवस्था है। रविवार रात पुजारी दीप नारायण की पत्नी मंदिर के भीतर एक कमरे में सो रही थी। बाकी सभी मंदिर के बाहर सो रहे थे। सोमवार तड़के मंदिर की दीवार को तोड़कर बदमाशों ने मंदिर के अलग-अलग दान पात्रों में जमा रुपए लूट लिया। वहीं, मंदिर के कमरे में सो रही पुजारी की पत्नी दीपिका (50 साल) की गला घोटकर हत्या कर दी।

हर दिन दीपिका सुबह चार बजे उठाकर सात बजे तक मंदिर की साफ-सफाई से लेकर के आरती तक सारा कार्यक्रम शुरु कर देती थीं। लेकिन जब वह आज नहीं उठी तो लोगों को अनहोनी की शंका हुई। जिसके बाद पुजारी मंदिर के भीतर गए तो देखा कि उनकी पत्नी दीपिका का चारपाई पर शव पड़ा था। घर में सामान बिखरा हुआ था। मृतका के देवर पंडित शेषनाथ त्रिवेदी का कहना है कि, भाभी दीपिका की रोज सुबह पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत करती थी। आज सुबह नहीं उठी तो घर के लोगों ने देखा। तब यह जानकारी हुई।

दर्ज किया जा रहा मुकदमा
एसीपी कृष्णानगर हरीश कुमार भदौरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीमें लगाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीपिका। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mWvpmH