-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार रात एसटीएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब यहां के नौझील थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50000 का इनामी बदमाश और एक्सेल गैंग के मास्टरमाइंड रामू बावरिया को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घायल बदमाश रामू, बबलू बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर यमुना व पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चार पहिया वाहनों के सामने एक्सेल मारकर लूटपाट व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। बदमाश पर हरियाणा के पलवल और उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़ सहित कई अन्य जनपद में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

लूटपाट और दुष्कर्म की कई वारदातों को दिया था अंजाम
एसएसपी एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट और नौझील थाना पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। इसके बाद टीम की बावरिया गैंग से मुठभेड़ हो गई, जिसमें 50,000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त रामू पुत्र रामपाल निवासी बल्लभगढ़, फ़रीदाबाद गोली लगने से घायल हो गया।

रामू और उसके गैंग ने उत्तर प्रदेशके यमुना एक्सप्रेसवे , हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पेरीफ़ेरल और केएमपी रोड पर कई घटनाओं को अंजाम दिया था। रामू कुख्यात बबलू बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। बबलू एसटीफ की टीम से अलीगढ़ में मुठभेड़ में घायल हुआ था और उपचार के दौरान बबलू की मृत्यु हो गई थी। रामू हाइवे पर लूटपाट और महिलाओं से दुष्कर्म के कई मामले में वांछित था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसटीएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब यहां के नौझील थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50000 के इनामी रामू बावरिया को पकड़ लिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RN7fN4