देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनावायरस का प्रकोप फैला हुआ है। संकट और महामारी के बीच काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मन्दिर आम दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए बुधवार को खोल दिया गया है। हालांकि दर्शन के समय सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक और शाम 3.00 बजे से 7.00 बजे तक ही मंदिर दर्शन पूजन के लिए खोला जाएगा। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार सभी तैयारियां कर ली गई हैं। किसी को भी बिना मास्क प्रवेश की इजाजत नहीं है।
काफी दिनों बाद लौटी कैंपस की रौनक
बहुत दिनों से बंद बीएचयू कैंपस में आज से रौनक लौट आएगी। मंदिर के बाहर सुरक्षाकर्मी सभी भक्तों का तापमान जांचने के बाद ही अंदर जाने देंगे। अंदर के गार्डेन में सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए ही लोग बैठ पाएंगे। किसी को भी अंदर खाने पीने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों में मंदिर खुलने से खुशी की लहर है। हॉस्टलों में रुके छात्र अक्सर मंदिर दर्शन को यही आते हैं।
24 मार्च से ही मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था
मंदिर में प्रवेश को लेकर महिला पुरुष अलग अलग लाइनों में खड़े होंगे।प्रवेश और निकासी की अलग व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन मशीन भी लगाया गया है। उद्योगपति बिरला परिवार ने मंदिर का शिलान्यास 11 मार्च 1931 को हुआ और 17 फरवरी 1958 को महाशिवरात्रि पर मंदिर के गर्भगृह में भगवान विश्वनाथ प्रतिष्ठित किया था। मंदिर को बिरला मंदिर भी कहा जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32QLXVc