उत्तर प्रदेश में दैवीय आपदा से 8 जिलों में बीते 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 की और अन्य आपदा में दो की मौत हुई है। अधिकारियो के मुताबिक प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं आजमगढ़ के 28 गांव बाढ़ से प्रभावित है।
राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के 8 जनपदों में 13 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। आकाशीय बिजली से गाजीपुर में चार, कौशाम्बी में तीन, कुशीनगर, चित्रकूट में दो-दो और जौनपुर, चंदौली में एक-एक मौत हुई है। इसके अलावा लखीमपुर में एक और कासगंज में बोरवेल में गिरने से एक की मौत हुई है।
मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजे का निर्देश
राहत आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को चार लाख रुपए सहायता राशि सम्बंधित जिले के जिलाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। राहत आयुक्त के अनुसार उन्होंने प्रदेश में बाढ़ के कारण 3 लखीमपुर, सीतापुर और आजमगढ़ के कुल 28 गांव भी प्रभावित हैं। जहां पर राहत बचाव के कार्य जारी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RzcNuk