उत्तर प्रदेश में रायबरेली से विधायक अदिति सिंह लगातार सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी बहन चर्चा में आई हैं। वो अपने गांव वापस जा रही थीं और रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। यहां बताया गया कि इलाके के दरोगा बेवजह लोगों का चालान काट देते हैं। अगर कोई अपने खेत भी जा रहा होता है तो उसका चालान कर देते हैं। इस पर विधायक की बहन गाड़ी से उतरीं और दरोगा को जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर उनके उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का अल्टीमेटम दे डाला।
जिले की सदर सीट से दिवंगत पूर्व बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बड़ी पुत्री अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं। बाद में वो भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों का समर्थन कर सुर्खियों में आ गईं। उनकी गैर मौजूदगी में उनकी छोटी बहन देवांशी सिंह उनकी विधानसभा के कार्यों को देखती हैं और जनता की समस्याओं को सुनती हैं।
विधायक को घेरकर ग्रामीणों ने की दरोगा की शिकायत
14 सितंबर को जब देवांशी सिंह अपने निवास पर लौट रही थीं तो रूपा मऊ गांव के पास सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और वहां पर वाहन चेकिंग कर रहे मिल एरिया के दरोगा पंकज सोनकर की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि वह बेवजह आम जनता को परेशान कर रहे हैं।
विधायक की बहन तत्काल मौके पर पहुंची। दरोगा से कहा कि आप जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। अगर आप दोबारा से ऐसा कोई काम करेंगे तो आपकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करूंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RuNXfd