-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

देश को मनमोहन सिंह जैसे पीएम की कमी खल रही- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष भी किया। राहुल ने कहा, आज भारत प्रधानमंत्री में मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया वीडियो
कांग्रेस ने मनमोहन सिंह पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया है, आज हम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हर देशवासी के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अपनी यात्रा में, उन्होंने एक अरब लोगों को साथ लिया।

मनमोहन सिंह का जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। मनमोहन सिंह ने पंजाब और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। डॉ. सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। मनमोहन सिंह देश के विद्वान अर्थशास्त्रियों की सूची में शामिल हैं। वह पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। फिलहाल वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former PM Manmohan Singh 88th birthday pm Modi wished Rahul Gandhi says India feels absence of his depth as Prime Minister
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/334sh0g