-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चोला पुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा चौकी के अंतर्गत अपने घर के आंगन में सो रहे एक युवक की गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक विनय जायसवाल की उम्र करीब 35 वर्ष थी। वह अविवाहित था। मौके पर एसपी ग्रामीण एमपी सिंह,फोरेंसिक टीम,डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृतक 5 भाइयों में चौथे नम्बर पर था आ ैर आए दिन ग्रामीणों और परिजनों से झगड़ा करता रहता था।

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाड की टीम।
मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाड की टीम।

एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने बताया कि इसके मां बाप दोनों मर चुके है। चारों भाई अपना दुकान अलग अलग चलाते है।मृतक विनय की संगत बहुत खराब थी। दारू,भांग, गांजा और भी कई तरीके का नशा किया करता था। मृतक के छोटे भाई की शादी हो चुकी है।नशेड़ी होने की वजह से इसकी शादी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी ये नशा करके घर आया था। नशे में अक्सर लोगों से विवाद भी किया करता था।

मौके पर पहुंचने के बाद जांच में जुटे पुलिस अधिकारी।
मौके पर पहुंचने के बाद जांच में जुटे पुलिस अधिकारी।

सिर और गले मे धारदार हथियार से वार
घर का आंगन बाहर की ओर है।और विनय अक्सर दरवाजा खोलकर ही सोता था।भाइयों के मना करने पर झगड़ा भी किया करता था।नशे में कई बार घर पर भी खूब लड़ाई किया करता था। पुलिस विनय के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसके साथियों को भी ट्रैक कर रही है। साथ ही बाजार में कुछ लोगों के यहां लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या के समय विनय काफी चीखा होगा, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी के चोलापुर इलाके में हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mVJMYz