-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में शुक्रवार सुबह हत्या कर फांसी के फंदे से लटकी हुई पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की लाश मिली। युवक बृजेश कुमार लेडीज सूट पहने हुए था। उसके हाथ और पैर भी बंधे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ागांव एसओ अनिल कुमार के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। गांव के ही किसी लड़की से बृजेश कुमार का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं एसपी ग्रामीण मार्तण्ड सिंह ने बताया हत्या का मामला है। दोनों प्रेम प्रसंग में कई बार भाग चुके हैं। रंगे हाथ पकड़े भी गये हैं। तीन लोग हिरासत में लिये गये हैं।

ग्रामीणों की भीड़
ग्रामीणों की भीड़

घरवालों ने बताया- रात दो बजे ही कहीं निकल गया था

लड़की के कपड़े में पूर्व प्रधान प्रेम नारायण के बेटे की लाश मिलने से चर्चा रही कि कपड़े उसी युवती की तो नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों पहले भी युवती के संग बृजेश घर से भाग गया था। दोनों के परिजनों ने तलाश की थी। उसके कुछ दिन बाद बृजेश रेलवे ट्रैक के पास चोटिल मिला था। उस समय उसको काफी चोट भी आई थी। ठीक होते ही वो लड़की से चोरी छिपे फिर मिलने लगा था।

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पेड़ से लटके हुए शव की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3025W1p