-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

गुरुवार रात आईपीएल मैच में कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसका विरोध किया। कुछ लोगों ने कहा कि गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज से इस तरह के शब्दों और भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। गावस्कर ने विराट और अनुष्का पर कमेंट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान किया। गावस्कर के बयान को यहां लिखा नहीं जा सकता।

विराट फ्लॉप रहे थे
आरसीबी के कप्तान विराट किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सभी मोर्चों पर नाकाम रहे। फील्डिंग के दौरान उन्होंने लोकेश राहुल के दो कैच छोड़े। राहुल ने 132 रन बना दिए। बाद में आरसीबी अकेले राहुल के बराबर भी स्कोर नहीं कर सकी। विराट की बैटिंग और कप्तानी पर भी सवाल उठे। उन्होंने जोश फिलिप जैसे युवा बल्लेबाज को खुद से ऊपर से बल्लेबाजी करने भेजा। फिलिप कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद बैटिंग करने आए कोहली पांच गेंद पर सिर्फ एक रन बना पाए।

विराट के फैन्स नाराज
गावस्कर की टिप्पणी विराट के फैन्स को नागवार गुजरी। वे इससे नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया। कुछ फैन्स ने बीसीसीआई से गावस्कर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की।

एक फैन ने कहा- गावस्कर जैसे लीजेंड अगर कमेंट्री के दौरान अनुष्का और विराट के निजी जीवन पर टिप्पणी करते हैं तो यह घटिया हरकत है। एक अन्य फैन ने कहा- यह बेहद शर्मनाक है। एक खिलाड़ी के जीवन में अच्छे और बुरे दौर आते रहते हैं। विराट के लिए गुरुवार का मैच अच्छा साबित नहीं हुआ।

गावस्कर के बयान के खिलाफ लोगों ने इस तरह गुस्सा जाहिर किया।

आप सम्मान खो चुके हैं
विराट के फैन्स ही क्यों कुछ सामान्य क्रिकेट प्रशंसकों ने भी गावस्कर के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया। एक यूजर ने कहा- गावस्कर साहब आप हमारी नजरों में गिर चुके हैं, सम्मान खो चुके हैं। यह बयान बयान आपकी मानसिकता का परिचय देने के लिए काफी है। एक अन्य यूजर ने कहा- गावस्कर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कुछ फैन्स ने कहा कि उनके मन में अब गावस्कर के लिए सम्मान खत्म हो गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ विराट कोहली कप्तानी, बैटिंग और फील्डिंग यानी तीनों मोर्चों पर नाकाम साबित हुए। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hoy8VC