-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है, पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। वहीं इस दौरान प्रेमी युवक का दोस्त भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात मथुरा के चौमुहा क्षेत्र की जैत चौकी की है। बताया गया है कि मृतक पास ही के गांव परखम का रहने वाला साहब सिंह था ,जो पड़ोस के भरतिया गांव में देर रात अपने दोस्त के साथ प्रेमिका के घर जा पहुंचा। प्रेमिका के परिजनों ने इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युवक और उसके दोस्त को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की।

मारपीट के दौरान गांव परखम के रहने वाले प्रेमी युवक साहब सिंह की मौत हो गई वहीं उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और 112 कि गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिजन भी मौके पर आ गए और लड़की के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं इसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई है।

भारी संख्या में फोर्स तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है साथ ही पुलिस पूरे गांव में फ्लैग मार्च कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मथुरा में प्रेमिका से मिलने उसके गांव में पहुंचे प्रेमी की इस कदर पिटाई हुई कि उसकी मौत हो गई। मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया जिसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RN9j7N