-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार को उस समय कानून व्यवस्था तार-तार होती दिखाई दी जब दबंगों ने घर के बाहर पानी भर रही एक किशोरी को जिंदा जलाकर मार डाला। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय थाने की पुलिस पूरी तरह आरोपियों के साथ खड़ी है तभी वो घटना के तीन घंटे के बाद मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार बल्दी राय थाना क्षेत्र के टड़सा मजरे एंजर गांव निवासी पत्रकार प्रदीप सिंह को पुलिस ने जबरन एक मुकदमे में फंसाकर जेल भेज रखा है। सोमवार शाम को जब पत्रकार की बेटी श्रद्धा सिंह दरवाजे पर लगे नल से पानी भर रही थी तब दबंग सुभाष, महंथ और जय करन निवासी परसौली वहां पहुंचे। इन सभी ने सरेआम उसे बंधक बनाकर दरवाजे पर ही उसे जला दिया और फरार हो गए।

आग की लपटों में घिरी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

आग की लपटों से घिरी बेटी की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपत गंज लेकर आए। श्रद्धा सिंह की हालत सीरियस थी वो 90% जल चुकी थी। इस अवस्था में उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ और फिर डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के सुल्तानपुर में दबंगों ने पत्रकार की बेटी को जिंदा जला दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YrZKe