-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद में किसान बिल पारित होने के दौरान हुए हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने ट्वीट कर राज्यसभा में विपक्षी नेताओं के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि सदन में विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला वह संविधान और संसद की मर्यादा को तार-तार करने वाला है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, 'वैसे तो संसद लोकतंत्र का मन्दिर ही कहलाता है फिर भी इसकी मर्यादा कई बार तार-तार हुई है। वर्तमान संसद सत्र के दौरान भी सदन में सरकार की कार्यशैली और विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला है वह संसद की मर्यादा, संविधान की गरिमा और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...अति-दुःखद।'

दरअसल, रविवार (20 सितंबर) को राज्यसभा में किसान बिल पारित कराने के दौरान विपक्षी सांसदों ने काफी शोर-शराबा और हंगामा किया था। बाद में अगले दिन राज्यसभा के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में निलंबित सांसद परिसर में ही रातभर धरने पर बैठे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संसद में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संसद और संविधान दोनो शर्मसार हो रहे हैं।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G62qvB