-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया और आपस में मारपीट की। जानकारी मिलने पर एसपी ने तत्काल सिपाही अफजल खान, राजेश यादव, अमित यादव, अजय यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, पवन यादव व महेश शुक्ला को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच एएसपी नगर को सौंपी गई है।

शराब पार्टी में आपा खोया, आपस में की मारपीट

​​​​​​जानकारी के अनुसार- रिसिया थाने में तैनात सिपाही महीप शुक्ला के आवास पर पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी में थाने के सिपाहियों के जमावड़ा हुआ। पार्टी शुरू हुई तो शराब की बोतलें खुली। जब शराब अपने शबाब पर हुई तो सिपाहियों ने अपना आपा खो दिया और जमकर हंगामा काटा। यही नहीं सिपाहियों ने आपस में मारपीट भी की। सिपाहियों द्वारा की गई पार्टी व पार्टी में हुए हंगामे और मारपीट की सूचना किसी ने अपने उच्चाधिकारियों को नहीं दी, लेकिन पूरे मामले की जानकारी एसपी को हो गई।

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि सिपाहियों द्वारा पार्टी का आयोजन कर शराब पीकर हंगामा व मारपीट करने की जानकारी मिलने पर आठ सिपाहियों को निलंबित किया गया है। एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह को सौंपी गई है। आपस में मारपीट करने व घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को न देने जानकारी मिली थी। जनमानस में पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में आठ सिपाहियों को निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बहराइच के एसपी विपिन मिश्रा ने शराब पीकर हंगामा करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iWi1wn