-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

लखीमपुर खिरी, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा इलाके में दुधवा वन क्षेत्र के पास तेंदुए ने एक 13 वर्षीय लड़के को अपना शिकार बना डाला।

मृतक कक्षा 8 का छात्र था। रविवार को जब वह अपने पिता के लिए पास के खेत में दोपहर का भोजन ले जा रहा था, तभी तेंदुआ आ गया और उसे बंशीबेली गांव में खींच कर ले गया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग उसे बचाने पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बाद में घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला।

पिछले दो सप्ताह में क्षेत्र में तेंदुए द्वारा हमला किए जाने और एक बच्चे की मौत की यह दूसरी घटना है।

क्षेत्र में एक वयस्क तेंदुए के पैरों के निशान का निरीक्षण करने के बाद, फॉरेस्ट रेंजर अनिल शाह और उनकी टीम ने कहा कि यह वही जानवर हो सकता है जिसने 13 सितंबर को चमरनपुरवा गांव में एक 12 वर्षीय लड़के को मार डाला था।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनिल पटेल ने कहा, पहले हमले वाले घटनास्थल पर दो पिंजरे रखे गए थे लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा गया। हो सकता है कि उसने अपना ठिकाना बदल लिया हो।

घागरा नदी के पास बसे दोनों गांव, चमरनपुरवा और बंसीबेली लगभग आठ किलोमीटर दूर हैं।

वन अधिकारियों को संदेह है कि तेंदुआ नदी के रास्ते से चला गया होगा।

डीएफओ ने कहा, जैसा कि यह घटना वन क्षेत्र के बाहर हुई थी, लड़के का परिवार राज्य के आपदा अधिनियम के तहत मुआवजे का पात्र है। हम ऐसी और घटनाओं को रोकने के लिए तेंदुए की गतिविधि की निगरानी करेंगे।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Leopard killed a minor boy in UP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mTkTg9