-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार की देर शाम सरिया और लोहे की शांति गोपाल कानकास्ट फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं, पावर प्लांट के एचओडी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस को मौके से पांच कारतूस के खोखे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 4 बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी स्टेट बैंक की ओर भाग निकले। सीओ सुशील कुमार यादव और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

कंपनी में दाे साल से थे डायरेक्टर

ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी जीबनेंदु रथ (36 साल) चुनार धौहा स्थित शांति गोपाल कानकास्ट लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर बीते दो सालों से कार्यरत थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण देर शाम वे इंजीनियर किशोर चंद्र दास (42 साल), सुमित के साथ राम गोपाल बाजाजी मठ के पास कपड़े खरीदने गए थे।

एक साथी ने भागकर बचाई जान

खरीदारी करने के बाद जैसे ही वे अपने कार के पास पहुंचे, तभी उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से जीबनेंदु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोर चंद्र घायल हो गए। जबकि सुमित ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। किशोर को वाराणसी रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे एडीजी बृज भूषण ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोली लगने से मरने वाले जीबनेंदु रथ भुवनेश्वर के रहने वाले थे।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30cGC8Z