-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने पति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत के संबंध में अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आलिया ने मुंबई से बुढ़ाना पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराए।

आलिया ने अपनी शिकायत 27 जुलाई को मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी, जिसे बाद में बुढ़ाना पुलिस स्टेशन को इस आधार पर आगे भेज दिया कि घटना का स्थान इस पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है।

आलिया ने बयान में कहा कि उन्होंने अभिनेता के भाई मिन्हाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 2012 में छेड़छाड़ के आरोप को दोहराया है। आलिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ससुराल के परिवार को छेड़छाड़ की घटना से अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने मुझे चुप रहने और परिवार में ही मामले को सुलझाने के लिए कहा था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी लॉकडाउन के कारण मुंबई से अपने घर बुढ़ाना में लौट आए थे और तब से यहीं रह रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने बुढाना स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने पुराने आरोप ही दोहराए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fy0kVB