-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मेरठ का है। यहां बुधवार सुबह एक जिम कोच की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इलाके में वह दौड़ लगा रहे थे उसी समय हमलावरों ने गोली मार दी। जिम कोच यहां ठेकेदारी भी करते थे।

घटना दौराला थाना क्षेत्र के सकौती की है। यहां सकौती नंगली मार्ग पर दो बदमाशों ने जिम कोच परविंदर सिंह (45 साल) पुत्र मांगेराम की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने किया बदमाशों का पीछा
बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार हाइवे की ओर भाग निकले। पुलिस ने परिजनों से भी बात की। परविंदर एक जिम में कोच था और ठेकेदारी का कार्य भी करता था।

ग्रामीणों का कहना है कि परविंदर रोज सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकलता था। अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ में बुधवार सुबह एक जिम के कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32cJwvM