-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 को लेकर बनाए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।परीक्षा देने आए छात्र -छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और थर्मल स्कैनिंग कर कक्षा में प्रवेश दिए जाने के दावे किए जा हरे थे लेकिन सेंटर पर पहुंचे छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग कहीं दिखाई नहीं दी।

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी थर्मल स्कैनिंग करवाकर ही परीक्षा केंद्र में पहुंच रहे हैं। इससे पहले प्रथम चरण की परीक्षाएं अगस्त में की जा चुकी हैं। विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सभी केन्द्रों पर सख़्ती के साथ पालन किया जाएगा। बीएचयू व वाराणसी के बाहर भी सभी परीक्षा केन्द्रों को यूईटी (स्नातक पाठ्यक्रम) -पीईटी (स्नातकोतर पाठ्यक्रम) के आयोजन के लिए एसओपी जारी कर दी गई है और ये निर्देशित किया गया है कि इनका सख़्ती के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षाकर्मियों ने भी जिम्मेदारी नहीं समझी

महामना की बगिया से कोविड को लेकर तमाम संदेश दिए जाते हैं। वहीं कोविड को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग कहीं भी नहीं दिखा। ड्यूटी पर लगे कर्मचारी खुद दूर से खड़े होकर नजारा देखते रहे। बीएचयू प्रशासन पूरे मुद्दे पर खामोश बना हुआ है।

दो पाली में होगी परीक्षा

आज होने वाली प्रवेश परीक्षा में पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.00 बजे तक बी.कॉम. के लिए परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में 4.00 बजे से 6.30 बजे तक बी.एस.सी. (बायो.) के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

68000 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत

वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनज़र सभी केन्द्रों पर परीक्षा के आयोजन के दौरान कोविड महामारी से बचाव के नियमों का सख़्ती से पालन किया जा रहा है, जिनमें अभ्यर्थियों के बैठने में सोशल डिस्टेंसिंग, उनकी थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइज़र समेत सभी इंतज़ाम किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए परीक्षा नियंता ने केन्द्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व एसओपी के पालन संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े अभ्यर्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग नदारद दिखाई दी। बीएचयू प्रशासन की तरफ से तैयारियों को लेकर तमाम दावे किए गए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lY6P4t