-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में धान खरीद चल रही है। लेकिन कुछ लोग बिचौलियों से सांठगांठ कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। ऐसी शिकायतों पर शासन ने गुरुवार को 8 क्रय केंद्र प्रभारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही बरेली मंडल के पांच केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया। चार केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि, 21 के खिलाफ चेतावनी और 178 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। कुल मिलाकर अब तक 208 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएम योगी ने भ्रष्ट अफसरों व कर्मियों को जेल भेजने का निर्देश दिया है।

इन जिलों के केंद्र प्रभारियों पर हुई एफआईआर की कार्रवाई

पीलीभीत के 3, बरेली, कानपुर नगर, हरदोई के एक-एक, शाहजहांपुर के दो केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा हरदोई के एक बिचौलिए और अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

अब तक 21 हजार किसानों से हुई धान खरीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर किसान के धान का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर धान खरीदा जाना चाहिए। इसके लिए संबधित जिले के डीएम जवाबदेह होंगे। खरीफ के मौजूदा सीजन में अब तक 21 हजार से अधिक किसानों से 15,42,566 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। कृषि विभाग के पोर्टल पर अब तक 4,77,121 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 2,93,073 का सत्यापन भी हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खरीफ के मौजूदा सीजन में अब तक 21 हजार से अधिक किसानों से 15,42,566 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oicP99