-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 3,48,511 किसानों को 113.21 करोड़ रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया। इस साल बाढ़ से यूपी में 20 जनपद प्रभावित हुए थे। इस दौरान सीएम योगी ने पांच जिलों के सात किसानों से बात भी की। सीएम ने कहा कि यह रकम किसानों की मेहनत और क्षति की तुलना में बेहद कम है। लेकिन मरहम जैसी जरूर है। उन्होंने भरोसा दिया कि शीघ्र ही सरकार बाढ़ की समस्या का स्थाई हल निकालेगी। इस बाबत कार्ययोजना तैयार हो रही है।

किसी भी स्तर पर किसानों का शोषण न हो, डीएम को स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कार्ययोजना नहीं बन जाती, तब तक बाढ़ से सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील जगहों पर समय से मानक के अनुसार काम होगा। कहा कि, किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो इसके लिए हर जिले के डीएम को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। जो भी किसानों का शोषण करेगा उसे दंडित किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए पीएम सिंचाई, पीएम फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं भी चला रही हैं।

इन जिलों के किसानों से सीएम की हुई बात

मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के विष्णु वल्लभ राय, गोरखपुर के परमहंस एवं कुंती देवी, बाराबंकी के रामचंद्र एवं शिवकुमार, बहराइच के पनहारू और सिद्धार्थनगर के रामसुमेर से बात भी की। पूछा कि फसल की क्षति बाढ़ से हुई थी या अतिवृष्टि के नाते हुए जलभराव से? बाढ़ के दौरान राहत सामग्री मिली थी या नहीं? किसानों ने कहा कि फसलों की क्षति के बदले मुआवजा पाकर हम बेहद खुश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फसल मुआवजे की राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर करते सीएम योगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m8OJfg