कोरोना संकटकाल के बीच उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर से पहले चरण में समस्त बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में मार्च माह से स्कूल बंद चल रहे हैं। अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने स्कूलों को सशर्त खोलने का शासनादेश जारी कर दिया है। अभी सिर्फ कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं चलेंगी। पहली शिफ्ट में कक्षा 9 और 10 और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं चलेंगी। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की सहमति लेनी होगी।
50 फीसदी विद्यार्थी ही एक दिन में बुलाए जाएंगे
एक दिन में प्रत्येक कक्षा के 50 फीसदी बच्चों को ही बुलाया जाएगा। बाकी 50 फीसदी बच्चे अगले दिन आएंगे। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि किसी भी बच्चे को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। उसे ऑनलाइन कक्षा पढ़ने का विकल्प दिया जाएगा। छुट्टी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
स्कूलों को अपनाने होंगे ये नियम
अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने बताया कि स्कूल कैंपस को दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग होगी। साबुन या सैनिटाइजर से हैंड वॉश करने के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जाएगा। दो गज की दूरी के नियम का पालन करना होगा। शिक्षकों, कर्मियों, बच्चों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nO3dD4