डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के करौली के बाद अब उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर हमले का मामला सामने आया है। यह मामला गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर का है। यहां पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास को शनिवार रात करीब 2 बजे गोली मार दी गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
इस हमले के पीछे भूमाफियाओं का हाथ बताया जा रहा है और यह हमला जमीन विवाद के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं। बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है।
पीएम मोदी ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
सुरक्षा के नाम पर होमगार्ड
जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। यहां सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी। वहीं बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है। गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
महंत ने प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nHvAmq