-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच आज (27 अक्टूबर, मंगलवार) तीसरी टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हैदराबाद हाउस में शुरू हो गई है। इस बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो व रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अपने भारतीय समकक्षों एस. जयशंकर और राजनाथ सिंह शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच अहम बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

आज होने जा रही 2+2 वार्ता में रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आइए जानते हैं कितनी महत्वपूर्ण है ये बैठक...

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार

यहां बता दें कि वार्ता से पहले दोनों देशों के बीच सैन्य समझौता 'बेका' (BECA) को लेकर सहमति बन गई है। कल अमेरिकी विदेश सचिव माइक पोम्पियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों ने पिछले चार वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार दोपहर को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क एसपर के साथ डेलिगेशन लेवल की मीटिंग के बाद BECA पर साइन करने की घोषणा की। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया, दोनों मंत्रियों ने इस बात पर संतोष जताया कि इस यात्रा के दौरान 'बीका' पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

आज होने जा रही 2+2 वार्ता में बेका यानी बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बेका समझौते के बाद चीन और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, ये समझौता दोनों देशों को सशस्त्र बलों के बीच विस्तारित भू-स्थानिक जानकारी साझा करने की अनुमति देगा। 

मध्य प्रदेश उपचुनाव: कमलनाथ तुमने प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की है- सिंधिया

इस समझौते से अमेरिकी सैटेलाइटों द्वारा जुटाई गई जानकारियां भारत के साथ साझा की जा सकेंगी। इसके साथ ही अमेरिका के संवेदनशील संचार डाटा तक भारत की पहुंच होगी। इससे भारतीय मिसाइलों की क्षमता सटीक और बेहद कारगर होगी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India and america between today 2 plus 2 ministerial dialogue
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35DhZE9