उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक बोरे में महिला का 15 टुकड़ों में शव मिला है। लेकिन सिर गायब है। जिससे मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। बोरे को कुत्ते नोच रहे थे, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
सबसे पहले बच्चों ने देखा
सोमवार की शाम फातिमा गार्डन कॉलोनी के निकट स्थित श्मशान के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने देखा कि कुछ कुत्ते खून से सनी एक बोरी को खींच रहे हैं। बच्चों ने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी दौरान पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई। जानकारी मिलने पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अखिलेश नारायण और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
कहीं और जगह हुई हत्या
पुलिस ने बोरे का मुंह खोलकर देखा तो होश उड़ गए। बोरे के अंदर एक महिला का शव था। जिसके 15 टुकड़े किए हुए थे। लेकिन शव का सिर गायब था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे वहां फेंका गया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही महिला की हत्या का खुलासा किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e2bOxb