-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के गंगापार इलाके में नवाबगंज कोतवाली अंतर्गत श्रृंगवेर पुर धाम के समीप शनिवार भोर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25000 रुपए का इनामिया बदमाश सददे उर्फ रिजवान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार- प्रयागराज क्राइम ब्रांच और नवाबगंज की पुलिस टीम ने शनिवार भोर में मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेर पुर धाम के समीप घेराबंदी करके प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी।

प्रतापगढ़ और प्रयागराज में कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस का कहना है कि बाइक से आ रहे बदमाशों को जब रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि उसका साथ ही मौके से भागने में सफल रहा। जब घायल बदमाश से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह प्रतापगढ़ का रहने वाला है।

पकड़े गए अपराधी पर लूट, हत्या, जानलेवा हमले व रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम ने उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। उस पर 25000 रुपए का इनाम भी घोषित था।

प्रयागराज के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। उसके बारे में हमें जानकारी भी जुटाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश पकड़ा गया। हालांकि उसका एक साथी मौका देखकर फरार होने में सफल हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l74XFc