हाथरस गैंगरेप पीड़ित का शव जलाने के तीन दिन बाद पुलिस ने शनिवार को मीडिया को पीड़ित के गांव (बुलगढ़ी) में एंट्री दी। मीडिया से बातचीत में पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की की मां ने कहा, "आखिरी बार बेटी का मुंह भी नहीं देखने दिया, हमें तो ये भी पता नहीं कि पुलिस ने किसकी लाश जलाई और हम किसकी हड्डियां लाए हैं।"
वहीं पीड़ित की भाभी ने कहा कि पुलिस ने हमसे मारपीट की। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। पीड़ित के भाई ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे तक पुलिस घर पर रही। इस दौरान किसी को कहीं जाने नहीं दिया। हमें किसी की कोई खबर नहीं। हम यही चाहते हैं कि जांच ठीक से हो।
क्या है पूरा मामला?
हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3js1Ib2