-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फिरौती को लेकर अपहरणकर्ताओं के द्वारा की गई छात्र की हत्या के बाद तलाश में जुटी पुलिस की पकड़ने के दौरान मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर पुलिस की टीम ने फरार चल रहे अपहरणकर्ता को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। पैर में गोली लगने के कारण बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बीते गुरुवार को मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी वेद प्रकाश 12 पुत्र ओमकार अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला हुआ था। रास्ते से छात्र का अपहरण हो गया और शुक्रवार को छात्र का शव श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के देवरनियां गांव में मिला। हत्या के एक दिन पहले अपहरणकर्ताओं ने छात्र के पिता से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। छात्र के सकुशल बरामद न होने पर पुलिस की किरकिरी हो रही थीं।

छात्र वेदप्रकाश की फाइल फोटो
छात्र वेदप्रकाश की फाइल फोटो

आरोपियों को पकड़ने में लगी थीं पांच टीमें

किडनैपर को पकड़ने के लिए पांच टीम लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को नवाबगंज इलाके में किडनैपर के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान किडनैपर कलीम और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कलीम के पैर में गोली लगी जिसके बाद वो घायल हो गया।

घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जानकारी के मुताबिक फिरौती की लालच में कलीम नाम के शख्स ने छात्र वेद प्रकाश का अपहरण कर लिया और मामला खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी कलीम पुलिस की गिरफ्त में है वहीं पुलिस इस केस से जुड़े कुछ अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के बहराइच में 12 वर्षीय छात्र का अहपरण कर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jJWEOv