-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार की सुबह बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गजल होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चल ही पड़ा। मालूम हो कि गाजीपुर के महुआ बाग इलाके में स्थित यह होटल मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों के नाम पर है और मुख्तार के रुतबे के रूप में जाना जाता है। रविवार की सुबह जिला प्रशासन ने होटल के अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण शुरू किया।

इससे पहले शनिवार की शाम जिलाधिकारी की अगुवाई वाली बोर्ड ने होटल मालिक की अपील को खारिज कर दिया था। जिसके बाद से ही ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। देर शाम होटल के इर्द-गिर्द भारी पुलिस फोर्स जमा हो गई और ध्वस्तीकरण के लिए सीमांकन शुरू कर दिया गया था। आज सुबह पोकलैंड मशीनों द्वारा गजल होटल बिल्डिंग के अवैध निर्माण को ढहाया जाने लगा। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन के लोग मौजूद रही।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करता प्रशासन।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करता प्रशासन।

निर्माण में मिली थी खामियां, एसडीएम ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश
मालूम हो कि बीते आठ अक्टूबर को सदर एसडीएम प्रभास कुमार ने होटल के भूतल के कुछ हिस्से और ऊपरी तल के पूरे हिस्से को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। एसडीएम की नोटिस पर होटेल मालिकान पक्ष हाईकोर्ट गया था। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को डीएम के समक्ष अपील करने का निर्देश दिया था। जिसे बीती शाम निरस्त कर दिया गया।

गजल होटल पर चला बुलडोजर
गजल होटल पर चला बुलडोजर

ध्वस्तीकरण देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

होटल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें पुलिस ने मशक्कत के बाद हटाया। एडीएम राजेश सिंह, एडीएम सुशील कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रभाष कुमार, एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, शहर कोतवाल विमल मिश्रा समेत देर रात से ही कई थानों की फोर्स लगा रहा। महुआ बाग व मिश्र बाजार को चारों तरफ से सील कर रखा था किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

25 जून को एसडीएम ने कराई थी जमीन की पैमाइश

गौरतलब है कि बीते 25 जून को सदर एसडीएम प्रभास कुमार ने गजल होटल के जमीन की पैमाइश कराई थी। इसमें तमाम अनियमितता मिली थी। होटल के नक्शे को भी एसडीएम ने निरस्त कर दिया है। वहीं होटल की जमीन की जांच में उसके खरीद व बिक्री में तमाम अनियमितता मिली थी। गजल होटल के अवैध निर्माण और रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर मुख्तार की पत्नी और दोनों बेटों सहित 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गजल होटल पर रविवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को धवस्त करने की कार्रवाई शुरू की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37WFRWg