-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 5 दिनों से लापता एक 20 साल की लड़की का शव बाजरे के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। 9 अक्टूबर को ये लड़की दिन में 2 बजे शौच को गई थी उसके बाद घर नहीं लौटी। मंगलवार देर रात इसकी लाश बाजरे के खेत में मिली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 नामजद युवकों पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके।

जानकारी के अनुसार, जिले के पटियाली के गौस गंज गाव में एक 20 साल की दलित लड़की 9 अक्टूबर को दोपहर के 2 बजे शौच को गई थी फिर वो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पटियाली थाना में लड़की के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार देर रात कुछ मजदूरों को खेत में काम करते समय बदबू आयी तो उन्होंने पास के बाजरे के खेत मे देखा तो एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी। 5 दिन बीत जाने के कारण लड़की की लाश से बदबू आने लगी थी।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी खेत में शव होने की सूचना

तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना पाकर कासगंज के एसपी मनोज कुमार सोनकर,और एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का दौरा किया।

फिलहाल मृतका के पिता ने गांव के ही चार नामजद लड़कों पिंटू, धर्मेंद्र,प्रेम सिंह और निर्मल के खिलाफ पटियाली थाने में आईपीसी की धारा 364,302, 201 के तहत अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

घर न आने के बाद से ही लगातार बेटी को तलाश रहे थे परिजन

मृतका के परिजनों के मुताबि, बीते 9 अक्टूबर की दोपहर को युवती जंगल मे शौच को गई थी, युवती के घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिवार वालों ने थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सभी चारों नामजद आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक लड़की के साथ दुष्कर्म की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता परंतु ये बात पोस्ट मार्टम के बाद ही पता चल सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 5 दिनों से लापता एक 20 साल की लड़की का शव बाजरे के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IpQKFf