-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

अयोध्या स्थित लक्ष्मणकिला मंदिर में बीते 8 दिनों से चल रही बॉलीवुड कलाकारों की रामलीला का आज अंतिम दिन है। विजया दशमी पर्व के मौके पर भगवान राम 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगे। रावण का पुतला दिल्ली से लाया गया है। इसमें ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि प्रदूषण की मात्रा बेहद कम रहे। आयोजक सुभाष मलिक और कलाकार रामलीला की लोकप्रियता को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सुभाष मलिक ने कहा कि, अगले साथ और भव्य रामलीला होगी। दर्शकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। आयोजन में कोरोना के चलते एंट्री नहीं थी। लेकिन दूरदर्शन, विविध भारती पर दर्शकों ने खूब पसंद किया।

रावण की भूमिका में एक्टर शहबाज खान।

आज दोपहर तीन बजे से होगा मंचन

आज रामलीला का प्रसारण दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। अभी तक 17 अक्टूबर से हर दिन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक रामलीला का सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रसारण होता था। आज शाम सात से 10 बजे तक रिपीट टेलीकास्ट होगा। आयोजक सुभाष मलिक ने बताया कि आज शाम प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और लोक गायिका मालिनी अवस्थी मौजूद रहेंगी।

4 करोड़ के करीब खर्च

रामलीला में रावण की भूमिका में शाहबाज खान हैं। इसके अलावा असरानी, अवतार गिल, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन और सीता के रूप में कविता जोशी और प्रभु राम की भूमिका मे सोनू डागर ने भी अपने पात्रों के साथ न्याय किया। कुल मिलाकर 9 दिवसीय राम लीला का मंचन आकर्षक व इसकी भव्यता ने अयोध्या में राम लीला के स्तरीय आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया है। इस राम लीला में दिल्ली व मुंबई के 85 मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया। आयोजन संस्था के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी ने बताया कि 9 दिनों की राम लीला के आयोजन में करीब 4 करोड़ के खर्च का अनुमान है, जो उनकी एनजीओ मेरी मां फाउंडेशन व लोगों के सहयोग से पूरा हो सका है। इसके अलावा कोविड के दौरान इसके आयोजन में प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार का सहयोग रहा है।

मेघनाथ वध कर भगवान राम के जयकारे का उद्घोष करते लक्ष्मण।

शनिवार को मेघनाथ-कुंभकरण वध

राम लीला के समापन के एक दिन पहले राम दल व रावण की सेनाओं मे युद्ध का मंचन किया गया। अभिनेता शाहबाज खान रावण व विदु दारा सिंह हनुमान व राकेश वेदी विभीषण के मुख्य पात्रों में दिखे। लक्ष्मण जी के जीवित होने का समाचार रावण के दरबार में पहुंचता है। जिससे रावण चिंतित होता है। कुंभ करण को नींद से जगाया जाता है। वह युद्ध में वीरगति को प्राप्त होता है। मेघनाथ युद्ध के लिए पिता रावण से आज्ञा लेता है। राम की सेना उसके यज्ञ को विध्वंस कर देते हैं। फिर युद्ध मे मेघनाथ भी मारा जाता है। उसकी पत्नी सुलोचना विलाप करती है। इन प्रसंगों का मंचन शनिवार को किया गया। आखिरी दृश्य में सुलोचना राम दल में जाकर अपने पति का शीश रोते हुए ले आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो अयोध्या की है। यहां आयोजित वर्चुअल रामलीला में भगवान राम 55 फीट के रावण के पुतले का आज दहन करेंगे। यह पुतला दिल्ली से मंगाया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Ky7Xr