-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार सुबह सेना भर्ती की उम्मीद में दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे पांच युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। यह हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बदायूं मार्ग पर कुनार गांव के पास हुआ।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना देने के बावजूद पुलिस के करीब एक घंटे की देरी से पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों में एक युवक की हालत नाजुक है।

आरोपी कार सवार को पकड़ा गया

एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित कुनार गांव के पांच युवक रविवार सुबह दौड़ लगाने के लिए मुरादाबाद हाइवे पर निकले थे। लेकिन बेकाबू कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद कार रोड साइड एक पेड़ से टकराई। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। दो घायल हैं। उनमें एक को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने कार सवार को पकड़ लिया है। उस पर केस भी दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त योगेंद्र पुत्र धूम सिंह, जुगन सागर पुत्र सोहन पाल, सचिन के रुप में हुई। जबकि राहुल और देवन घायल हैं। ये सभी कुनार के रहने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो बदायूं की है। पुलिस ने कार सवार को पकड़ लिया है। उस पर केस भी दर्ज किया गया है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mxkGyf