-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार तड़के 4 बजे के करीब रोडवेज बस और पिकअप आमने-सामने टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 7 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और 32 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। राहत बचाव कार्य मे सभी 7 मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सभी घायलों को सीएचसी पूरन पुर भिजवाया गया ,घायलों की हालात को गंभीर देखते हुए सभी को पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत डिपो की नंबर UP27T9304 की रोडवेज बस केसरबाग लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी और पिकअप लखनऊ की तरफ जा रही थी। रास्ते मे थाना सेहरामऊ क्षेत्र में पंजाब पैलेस के पास आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ी आपस मे टकराने के बाद खाई में जाकर पलट गई। इतनी बड़ी संख्या में यात्री हो के से चीख पुकार मच गई शोर सुनकर पास के और राहगीर सभी मौके पर पहुंच गए ।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने की काफी मदद

आस पास के लोग बचाव कार्य मे जुट गए और तत्काल पुलिस को भी सूचना दी सूचना पाते ही पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को नजदीकी सीएचसी पूरनपुर भिजवाया, जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में कुछ की बेहद गंभीर है , जिन्हें हायर ट्रीटमेंट सेन्टर को रेफर किया गया है।

माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे
फिलहाल मृतकोकी अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है वही घायलों में कुछ की शिनाख्त हो गई है कुछ की शिनाख्त की जा रही है। हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। वहीं बस सवार घायल दीपक ने बताया कि हम लोग लखनऊ से टनकपुर माता पूर्ण गिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते मे गाड़ी पलट गई15 से 20 लोग घायल हो गए है 7 लगो की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि एक बस लखनऊ से पीलीभीत जा रही थी और पिकअप गाड़ी पूरनपुर की तरफ से जा रही थी। अचानक थाना सेहरामऊ क्षेत्र के बॉर्डर पर दोनो गाड़ी टकरा गई बस जाकर खाई में पलट गई। हम लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला है, जिसमें 7 लोगो की मौत हो गई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीलीभीत में बस और पिकअप के बीच टक्कर में सात लोगों की घटनस्थल पर ही मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37iFt3Z