उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार तड़के 4 बजे रोडवेज बस और पिकअप आमने-सामने टकरा कर पलट गईं। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 32 लाेग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सहित पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाया गया। जिनकी हालात गंभीर थी, उन्हें पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के केसरबाग से रोडवेज बस (UP27T9304) पीलीभीत जा रही थी। रास्ते में थाना सेहरामऊ क्षेत्र में पंजाब पैलेस के पास सामने से आए पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन खाई में जाकर पलट गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पिकअप सवार देवी दर्शन के लिए जा रहे थे
मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कुछ घायलों की पहचान हुई है। हादसे का कारण बस ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बस सवार घायल यात्री दीपक ने बताया कि हम लोग लखनऊ से टनकपुर माता पूर्णगिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि हादसा थाना सेहरामऊ इलाके के बॉर्डर पर हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j3rvoR