-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के मामले में थम नहीं रहे हैं। पहले हाथरस, फिर बलरामपुर और इसके बाद कई जिलों में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। घटनाओं के नाम पर सिर्फ शहर बदल रहे हैं, लेकिन कहानी एक जैसी ही है। ताजा मामला मेरठ जिले से जुड़ा है। यहां शहर में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली बच्ची गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी के नाबालिग रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बहाने से आरोपी ने अपने घर बुलाया

थाना लिसाड़ी गेट की कॉलोनी में रहने वाले 8 साल की बच्ची गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के एक रिश्तेदार ने बच्ची को अपने पास घर के अंदर बुला लिया और वहां उसके साथ जबरन रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग जब मौके की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्ची का मेडिकल कराया गया।

कानून व्यवस्था सामान्य, आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी उम्र 16 साल है। आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GpLVuO