-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक 11 वर्षीय दलित लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को दलित लड़की एक खेत में मृत पाई गई थी। उसके सिर को पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई थी। अरेस्ट किए गए आरोपियों की पहचान कुंदन, कलेक्टर और प्रिंस के रूप में की गई है। ये सभी भदोही के गोपीगंज इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

भदोही पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, लड़की के परिवार और आरोपियों के बीच आपशी रंजिश थी। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सोमवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। गुरुवार को आरोपियों ने लड़की को खेत में अकेले पाया और हत्या कर दी। जब लड़की का भाई उसे ढूंढने गया तो उसे खेत में मृत पाया। पुलिस ने कहा, लड़की का सिर पत्थर से कुचला गया था।

लड़की गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकराजाराम तिवारीपुर गांव की निवासी थी। परिवार ने आशंका जताई है कि यौन शोषण के बाद उसे मार दिया गया। हालांकि, रेप हुआ या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा, लड़की के सिर पर पत्थरों से प्रहार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सबूत जुटाने और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम भी गांव पहुंच गई है।

हाथरस में 19 साल की दलित लड़की का रेप-मर्डर
भदोही की घटना ऐसे समय में आई है जब हाथरस में हुई वारदात से पूरे देश में आक्रोश है। हाथरस में 19 साल की दलित लड़की की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट दिया गया था। पुलिस ने अब इस बात से इनकार किया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हालांकि पीड़िता ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

बलरामपुर में 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ भी दुष्कर्म और बर्बरता
इससे पहले मंगलवार को हाथरस पीड़िता की मौत के कुछ घंटों बाद, बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ भी दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।

बुलंदशहर और आजमगढ़ में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म
इससे पहले बुलंदशहर और आजमगढ़ जिलों में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। खबरों के मुताबिक, आजमगढ़ में, जीयनपुर इलाके में एक 8 वर्षीय लड़की का उसके 20 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

वहीं बुलंदशहर में काकोरे क्षेत्र में एक किशोरी का उसके पड़ोसी द्वारा बुधवार रात को कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Uttar Pradesh 11 year old girl killed with stones body dumped in field in Bhadohi Three arrested UP Police
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SfM3Qb