-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में रविवार सुबह खाना बनाते समय गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जिससे पूरे घर में आग फैल गई। इससे दंपती समेत 9 लोग झुलसकर घायल हो गए। यह घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के सरगांव खुर्द की है। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं, झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी राजस्व विभाग को भी दी गई है।

पानी डालकर आग बुझाना पड़ा भारी

सरगांव खुर्द गांव निवासी जगदेव एक किसान हैं। वे अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। रविवार सुबह किसान जगदेव की पत्नी सूरज कुमारी गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी। लेकिन सिलेंडर लीक कर रहा था।जैसे ही उन्होंने चूल्हा जलाने की कोशिश की, वैसे ही पूरे रसोई में आग लग गई। सूरज कुमारी ने शोर मचाना शुरू किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटा और रसोई पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई। आग ने भी तेजी पकड़ ली। आग की चपेट में आकर जगदेव, सूरज कुमारी, हिमांशु, कल्लू, अरमान, विवेक, विश्राम, रन्नो व दीपक झुलस गए। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर दमकल की टीम के साथ पुलिस भी पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी खतरे से बाहर हैं। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने घर में लगी आग पर काबू पाया।

क्या बोले थाना प्रभारी?

थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के चलते सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन गृहस्थी का सामान जल गया है और काफी नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कानपुर देहात की है। यहां सुबह एक मकान में सिलेंडर फट गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfKWes