-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही और 926 मौतें दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए मामलों के साथ संक्रमण की कुल संख्या 69 लाख79 हजार 423 हो गई। अच्छी बात यह कि एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 

दर्ज किए गए कुल मामलों में से वर्तमान में 8,83,185 मामले सक्रिय हैं। जबकि अब तक 5988822 मरीज कोरोना महामारी से जंग जीत कर ठीक हो चुके हैं। वहीं संक्रमण के कारण 1,07,416 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी की दर 85.52 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों का कुल प्रतिशत अब 12.94 प्रतिशत है।

संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य रहा है, जहां कुल 15,06,018 मामले सामने आए हैं, जिसमें 39,732 मौतें भी शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शुक्रवार को एक ही दिन में 11,64,018 सैंपल का टेस्ट किया गया। 

देखने वाली बात यह कि दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है, हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति 10 लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
CoronaVirus: 73 thousand new cases of Covid found in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SHbx99