-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) प्रवेश परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर बीएचयू के छात्र लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने मंगलवार से बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया था। इस बीच छात्र छात्राओं से सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभद्रता का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें सुरक्षा गार्डों ने छात्रों के द्वारा बनाए पेंटिंग को पैरों से हटाया और धरने पर बैठे छात्रों को जबरन उठाने का प्रयास किया। छात्रों की मांग है कि कापियों की जांच को सार्वजनिक किया जाए।

छात्रों का एक दल आकर रखे अपनी बात

चीफ प्रॉक्टर ओपी राय ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय पर धरना देना अवैधानिक है। 4-5 छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल आकर अपनी बात रख सकता है। धरने के लिए कैंपस में मधुबन लान निर्धारित है। यूनिवर्सिटी के काम काज में छात्रों को बाधा नहीं डालना चाहिए। पीआरओ राजेश सिंह के मुताबिक कापियों की दोबारा जांच हुई थी। कोई गड़बड़ी नही पाई गयी है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के साथ पूरी हुई है।

छात्र बोले- हम अपना विरोध जारी रखेंगे

छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन शुरु किया है। अपनी बनाई पेंटिंग को पोर्टिको के जमीन में रखा था। जिसको बीएचयू प्रशासन द्वारा पैरों से हटाया गया, जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। छात्रों का कहना है कि पूरी रात हम बैठे रहे, कोई मिलने तक नहीं आया। हम अपना विरोध जारी रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को सेंट्रल ऑफिस का रास्ता क्लियर करने के लिए छात्रों की पेंटिंग को पैरों से हटाया और छात्रों को उठाकर फेंका।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jBzZDS