-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसकी मौत के बाद से सियासत का दौर जारी है। अब तक कई पार्टियों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित के परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों का हाथरस पहुंचना जारी है। अब आरोपियों के पक्ष में भी समाज के लोग खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम अखिल क्षत्रिय महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों के परिवार से मुलाकात की। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील वकील एपी सिंह हाथरस पहुंचेंगे। वे यहां आरोपियों के परिवार से मुलाकात करके घटना के बारे में जानकारी लेंगे। सिंह ने ही 2012 में निर्भया केस के दोषियों का भी केस लड़ा था।

इधर, पीड़ित के परिवार की सुरक्षा में पुलिस ने उनके घर के बाहर और अंदर 8 सीसीटीवी कैमरे और एक मेटल डिटेक्टर लगाया है। घर के पास फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और खुफिया विभाग के कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। घर के आसपास के इलाके को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है।

क्षत्रिय महासभा ने कहा था- साजिश के तहत फंसाया गया
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के परिवार वालों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की थी। सिंह ने कहा कि मैं संदीप, रवि और रामू के परिवार वालों से मिला हूं। इनकी हालत देखने के बाद यह साफ है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

डीआईजी ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया था
राज्य सरकार की तरफ से परिवार के सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है। इसके लिए लखनऊ से नोडल अधिकारी बनाकर पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर हाथरस भेजा गया है। माथुर ने कहा कि पीड़ित परिवार के घर के बाहर 12-12 घंटे की शिफ्ट में करीब 60 जवान तैनात किए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों के लिए खाने-पीने, बैठने, कुर्सी, पंखे आदि की भी व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए एक राजपत्रित अधिकारी भी शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो जल्द एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा।

हर सदस्य की सुरक्षा के लिए 2-2 सुरक्षाकर्मी तैनात
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने आने वालों की जानकारी के लिए एक आगंतुक रजिस्टर भी रखा गया है। परिवार के हर सदस्य और गवाहों की सुरक्षा के लिए 2-2 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। परिवार की महिला सदस्यों के लिए महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है। घर के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
हाथरस में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की लड़की के साथ कथित गैंगरेप किया था। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निर्भया कांड के दोषियों की पैरवी करने वाले वकील एपी सिंह आज हाथरस जाएंगे। वे यहां आरोपियों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nzL23D