-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दलित ग्राम प्रधान पति की हत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी घटना की वजह तलाशने में पुलिस नाकाम रही। वहीं इस घटना को लेकर यूपी की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश में दलितों के खिलाफ प्रतिदिन 33 अपराध होते हैं। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी का नाम लिए बगैर कहा है कि अगर स्टार प्रचारक प्रदेश प्रधान जी को समय हो तो दलित अपराध पर भी स्टार विचारक की भूमिका निभाएं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है़ कि अमेठी में एक दलित को जलाकर मार दिया गया। यूपी में कानून व्यवस्था का अब कोई नामो निशान नहीं बचा है़। प्रदेश में दलितों के खिलाफ प्रतिदिन 33 अपराध होते हैं। भाजपा सरकार की मानसिकता के चलते दलितों पर अत्याचार बढ़ा है।''

अखिलेश ने योगी पर कसा तंज

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ''उप्र में न दलित उत्पीड़न रूक रहा है और न ही अपराध। उन्होंने आगे कहा "अमेठी में एक दलित प्रधान के पति को ज़िंदा जलाने व घाटमपुर में पुलिस की संलिप्तता से हत्या की दुर्दान्त घटना हुई है।'' अखिलेश ने बिना नाम लिए प्रदेश सरकार के मुखिया को सलाह दिया, ''अगर स्टार प्रचारक प्रदेश प्रधान जी को समय हो तो दलित-अपराध पर भी स्टार विचारक की भूमिका निभाएं।''

उधर कांग्रेस और सपा के आक्रमक होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती का दलित प्रेम दो दिन बाद जाग गया है़। आज उनके निर्देश पर 6 सदस्यीय प्रतिनतिधिमंडल टीम मृतक प्रधान पति घर के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेगी। जिसमे पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर शामिल रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के अमेठी में एक दलित प्रधान पति की हत्या को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला हे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mBdIYI