-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने देर रात एक फेसबुक पोस्ट में बेटे की मौत से आहत होने के बाद नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही है। सांसद का यह पोस्ट कुछ समय मे ही तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर इसकी लोग जम कर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, 19 अक्टूबर को सांसद कौशल किशोर के 28 वर्षीय पुत्र की अत्यधिक शराब पीने की आदत के कारण आकस्मिक निधन हो गया। जिससे सांसद काफी आहत हुए। पोस्ट में उन्होंने जिक्र किया है कि बेटे को शराब की आदत इस तरह थी कि कई बार उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराना पड़ा। यह आदत कुछ लोगों की वजह से लगी थी। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में जब वह कोविड पॉजिटिव हुए तो जब वह अस्पताल में एडमिट थे तब उनके बेटे ने चोरी छुपे शराब पी थी। जिसका खामियाजा उसकी मौत से पूरा हुआ।

3 दिसंबर को नशाखोरी के खिलाफ करेंगे बड़ी बैठक

सांसद कौशल किशोर ने नशाखोरी के खिलाफ 3 दिसंबर को लखनऊ के गांधी भवन सभागार में एक बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमे वह नशाखोरी के खिलाफ अपनी अगली रणनीति बनाएंगे साथ ही 1000 युवकों को नशा के खिलाफ शपथ भी दिलाएंगे की वह आगे से नशा नही करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में मोहनलाल गंज संसदीय सीट से सांसद कौशल किशोर ने अपने बेटे के निधन को लेकर एक भावुक अपील की है जो तेजी से वायरल हो रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/323MMsO