-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस का एक्शन जारी है। यहां बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके गैंग के लोगों की संपत्ति को कुर्क करने एवं अवैध निर्माण ध्वस्त करने की प्रक्रिया अभी चल ही रही थी कि रविवार से प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने यमुनापार में पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हुए रिमोट बम के हमले के आरोपी दिलीप मिश्रा की कुर्क की गई संपत्तियों पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसमें सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र में यूनाइटेड कॉलेज के समीप बने तीन मंजिला लॉज को ध्वस्त करने का काम पुलिस प्रशासन और पीडीए ने शुरू किया है।

...लेकिन तीन जेसीबी की ड्रिल मशीनें टूटीं

रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे जिला प्रशासन व संबंधित विभाग पीडीए की टीम जेसीबी लेकर दिलीप मिश्रा के लॉज को गिराने के लिए पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि लाज इतना मजबूत बना हुआ है कि तीन जेसीबी मशीनों की ड्रिल मशीनें टूट गई। पिलर और छत में लगी मोटी मोटी सरिया तोड़ने में दिक्कत आ रही है।

लॉज को गिरवाते पुलिसकर्मी।

खान मुबारक के शार्प शूटर नीरज सिंह की हुई थी गिरफ्तारी

यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लवायन कला गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद है। उस पर खान मुबारक के खास शूटर और सुल्तानपुर से दोहरे हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह को अपने बेटे शुभम मिश्रा के कॉलेज माया देवी स्मारक महाविद्यालय पूरा पांडे औद्योगिक क्षेत्र में छिपा कर रखने का आरोप है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने करीब 2 महीने पहले दिलीप मिश्रा के बेटे के कॉलेज में शूटर नीरज सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया था। उस दौरान दिलीप मिश्रा का बेटा शुभम मिश्रा भी नीरज सिंह के साथ गिरफ्तार हुआ था। दिलीप मिश्रा मौके से फरार हो गए थे। जिनकी दो दिन बाद हंडिया इलाके से गिरफ्तारी हुई थी।

चार दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमों में नामजद दिलीप मिश्रा

12 जुलाई 2010 को प्रयागराज के कोतवाली अंतर्गत बहादुरगंज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हुए रिमोट बम के हमले में आरोपी दिलीप मिश्रा पर 4 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं। जिनमें हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले, रंगदारी, भूमि कब्जा समेत कई मामले हैं। हालांकि उनके परिवार का दावा है कि इनमें से अधिकांश मामले खत्म हो चुके हैं।


प्रशासन ने कुर्क की है 12 अचल संपत्तियां

खान मुबारक के शार्प शूटर नीरज सिंह को शरण देने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत पिछले दिनों प्रशासन ने दिलीप मिश्रा के माया देवी स्मारक कॉलेज समेत कुल 12 संपत्तियों को सील किया था। उन्हीं में से एक औद्योगिक क्षेत्र के महुआरी में स्थित तीन मंजिला लाज भी था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण का दावा है कि यह लाज बना नक्शे के बना है। जबकि प्रशासन के अनुसार करीब दो करोड़ की कीमत के इस लाज को दिलीप मिश्रा ने अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से बनवाया है। इसलिए इसका ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। अभी उनके कॉलेज को भी गिराने की प्रक्रिया की जानी है।

अवैध निर्माण को कराया जाएगा ध्वस्त
एएसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जो भी अवैध निर्माण है, सभी का ध्वस्त कराया जाएगा। आज महुआरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिलीप मिश्रा के अवैध संपत्ति से अर्जित किए गए तीन मंजिला लाज को ध्वस्त कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज में गैंगस्टर का लॉज ढहाने का काम जारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34m8TuZ