-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में रविवार को सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी कर भागते समय दबोच लिया। यह मामला मैदागिन इलाके का है। स्थानीय लोगोंं ने उसकी पिटाई कर दी। छात्र ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पैर छूकर माफी मांगी और मोबाइल वापस कर दिया। वहीं, बगल में बैठी पुलिस को इस मामले की जानकारी तक नहीं है। छात्र के करियर को देखते हुए कुछ लोगों ने उसकी मदद कर परीक्षा देने के लिए भेज दिया।

सामान रखने के बहाने चोरी कर भागा

प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने बताया कि सुबह-सुबह दुकान खुलते ही एक युवक सामान रखने के बहाने आया। बातचीत करते हुए उसकी नजर काउंटर के पास में रखे मोबाइल पर गई। दुकानदार के पलटते ही उसने मोबाइल उठाकर छोटे से झोले में डाल लिया और पैदल तेजी से आगे बढ़ गया। दुकानदार को मोबाइल नहीं मिला तो उसे युवक पर शक हुआ। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया।

आरोपी ने गलती स्वीकार की

पकड़े गए युवक ने पहले तो चोरी करने से मना कर दिया। जब लोगों के थप्पड़ पड़े तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसी ने लालच में आकर चोरी किया था। हाथ जोड़कर निवेदन करने लगा कि पुलिस को न बुलाया जाए। स्थानीय लोगों ने उसको समझाया। युवक ने गलती मानकर कहा- आगे से कभी ऐसा नही करूंगा।

आज देश के 72 शहरों में परीक्षा

दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग आज यानी रविवार को सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन कर रहा है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह साढ़े 9 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। देश के 72 शहरों में 2569 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी में चोरी करते हुए पकड़ा गया छात्र।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F4ja6A