-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र निगोहां में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। आरोप है कि सुबह घर के बाहर खेल रही बच्ची को फुसलाकर पड़ोस में रहने वाले नीरज ने घिनौनी हरकत की है। बच्ची के पिता सुबह ही काम पर निकल गए थे, वहीं बच्ची की मां घर के काम में लगी थी। पीड़ित बच्ची ने रोते हुए मां को आपबीती बताई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा मामला
निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह सात बजे बजे आठ वर्षीय बच्ची साइकिल के टायर के साथ खेल रही थी। तभी घर से कुछ दूर रहने वाले नीरज नाम के लड़के ने बच्ची को फुसलाकर एक झोपड़ी में ले गया। पीड़िता की मां ने बताया कि, लड़की रोते हुए मेरे पास आई और चिल्लाने लगी। मैंने पूछा किसी ने मारा पीटा क्या तो वह बोली नहीं नीरज ने गलत किया है। पीड़ित बच्ची की मां आनन-फानन में काम पर गए पति को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का मेडिकल कराने के लिए हॉस्पिटल भेजा है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। आज सुबह पढ़ाई करने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। उसके बाद यह घटना हुई है।

मुकदमा दर्ज किया गया

निगोहां थाने के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दुष्कर्म, एसी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नीरज यादव है जो कि, पड़ोस में रहता था। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निगोहां थाने के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दुष्कर्म, एसी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GGyPcB