-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाशों ने सोमवार सुबह एक लोहा व्यापारी आदेश जैन का अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने परिवार को फोन कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग की है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की आठ टीमें व्यापारी की तलाश में लगी हैं। इसके अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है।

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

बड़ौत के रहने वाले आदेश जैन सोमवार सुबह करीब पांच बजे भगवान महावीर मार्ग स्थित अपनी दुकान पर गाड़ी से सामान उतरवाने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते से ही उनका अपहरण हो गया। करीब छह बजे उनके बेटे को एक करोड़ फिरौती का फोन आया तो वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर बड़ौत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने परिवार वालों से जानकारी जुटाई है। बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

व्यापारियों की सुरक्षा का इंतजाम करे पुलिस

नगर पालिका परिषद बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा भी जानकारी पाकर व्यापारी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक व्यापारी की हत्या की गई। अब एक अन्य व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। व्यापारी खौफ में है। पुलिस को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो बागपत में पीड़ित कारोबारी के घर की है। अपहरण की जानकारी मिलने पर लोग परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34y8Y09