-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 40 वर्षीय अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया, लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को लाकर यहां पर फेंका गया है। महिला की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जिलों और थानों में सूचना दी गई है। गुमशुदा लोगों की भी डिटेल मांगी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


नारायणपुर गांव के पास सड़क किनारे मिला शव
दरअसल, काकोरी थाना क्षेत्र के बंथरा-बेहटा रोड पर नारायणपुर गांव स्थित है। सोमवार सुबह ग्रामीण टहलने के निकले तो सड़क किनारे महिला का शव मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास पड़ताल की। महिला के गले पर धारदार हथियार के हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव में पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतका लाल रंग का कुर्ता पहने हुए थी और उसके गले पर डुपट्टा लपेटा हुआ था।

शव के इर्द-गिर्द घुमा कुत्ता फिर रुक गया
महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद ली। लेकिन खोजी कुत्ता महिला के शव के आसपास ही घुमा और रुक गया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लखनऊ में वारदात स्थल पर जांच करती फोरेंसिंक टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mlZvPl